Gadchiroli News: जमीन बचाने सड़क पर उतरे 14 गांव के हजारों किसान, किया चक्काजाम

Gadchiroli News चामोर्शी तहसील के भेंड़ाला क्षेत्र के 14 गांवों में भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर किसानों का आक्रोश गुरुवार, 15 अक्टूबर को सड़कों पर दिखाई दिया। अपनी उपजाऊ कृषि भूमि बचाने के लिए हजारों किसान और महिलाएं एकजुट होकर सड़क पर उतरे। किसान बचाव जनआंदोलन समिति और महिला समिति के नेतृत्व में आष्टी क्रॉसिंग पर करीब आधे घंटे तक चक्काजाम आंदोलन करने के बाद शहर के प्रमुख लक्ष्मी गेट चौक आंदोलन शुरू किया गया। इस आंदोलन के चलते शहर के प्रमुख मार्ग की यातायात कई घंटों तक प्रभावित हुई।
यह भी पढ़े -पूरे विदर्भ से मानसून की विदाई, चंद्रपुर-गडचिरोली से भी लौटा, नागपुर में 34% और विदर्भ में 27% कम बारिश
आंदोलन के दौरान किसान बचाव जनआंदोलन समिति की ओर से उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के अनुसार, इससे पहले गड़चिरोली में हुए धरना आंदोलन के दौरान सहपालकमंत्री आशीष जयस्वाल ने किसानों को लिखित आश्वासन दिया था। इस दौरान किसानों की आपत्तियां दर्ज कराने के लिए समय बढ़ाने और मुख्यमंत्री के साथ बैठक होने तक भूमि अधिग्रहण की अगली प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था। मात्र आश्वासनों पर प्रभावी अमल नहीं हुआ।
यह भी पढ़े -गडचिरोली-चंद्रपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे थे जुआ अड्डेे , करोड़ों के माल के साथ 70 गिरफ्तार
इसी कारण किसानों को दोबारा सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ा। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के मुद्दों पर सामूहिक बैठक होने तक जनसुनवाई स्थगित रखने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। फराडा क्षेत्र के संबंधित गांवों के किसानों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को जनसुनवाई का नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में किसानों के बीच चिंता और असंतोष बढ़ गया है। भेंडाला क्षेत्र के 14 गांवों की उपजाऊ कृषि भूमि बचाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जा रहा है।
किसानों की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करने, उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लेने और शासन स्तर पर तत्काल बैठक आयोजित करने की मांग इस समय की गई। आंदोलन में सभी 14 गांवों के हजारों किसान उपस्थित थे। जिसके चलते प्रमुख सड़कों की यातायात कई घंटांे तक प्रभावित रहीं। आंदोलन के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस निरीक्षक महादेव ढाकणे के मार्गदर्शन में जवानों का कड़ा बंदोबस्त रखा गया था।
Created On :  

