हिंगणघाट: करंट लगने से कामगार की मौत, मामले की जांच शुरु

करंट लगने से कामगार की मौत, मामले की जांच शुरु
  • उम्र को लेकर गहराया संदेह
  • दस्तावेजों में मृतक की उम्र 16
  • कंपनी बता रही 20 वर्ष का युवक

डिजिटल डेस्क, हिंगणघाट. तहसील के हिंगणघाट-मांढली रास्ते का निर्माणकार्य प्रगतिपथ पर होकर पास के लाड़की गांव में सर्वेक्षण तथा नापजोप का काम शुरू था। यह काम शुरू रहते समय ऊपर से जाने वाले बिजली के हाईटेन्शन तार का स्पर्ष होने से एक कामगार की मौत होने की घटना गुरुवार 30 नवंबर को सुबह 10 बजे घटी। चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील के नागरी गांव निवासी रोहित विलास मोहिते (16) ऐसा मृतक कामगार का नाम बताया गया है।

पास के लाड़की रेलवे गेट परिसर में निर्माणकार्य विभाग की ओर से रास्ते के निर्माणकार्य का काम शुरू है। इस रास्ते के किनारे से जाने वाली बिजली लाइन के तार जमीन से कम ऊंचाई पर है। दौरान काम करते समय कामगार द्वारा चलाए जा रहे मशीन का इस हाई टेन्शन तार के संपर्क में आने से जोरदार कामगार को बिजली का जोरदार करंट लगने से उस की मौत हो गयी। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह घटना होने का बोला जा रहा है।

अगर यह तार अधिक ऊंचाई पर होता हो यह दुर्घटना नहीं होती ऐसा इस समय घटनास्थल पर उपस्थित अन्य कामगारों का कहना था। चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील के नागरी गांव निवासी रोहित विलास मोहिते यह गत 8 दिनों से इस रास्ते का ठेका लिए रूचिका बिल्डकॉन कंपनी के काम पर कार्यरत था। गुरुवार को कंपनी के अभियंता व अन्य कर्मचारियों की ओर से रास्ते का नापजोप करते समय यह घटना घटी। इस घटना की जानकारी हिंगणघाट पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौका पंचनामा किया। कंपनी की ओर से इस कामगार की आयु 20 वर्ष बताई जा रही है। मात्र कामगार के पास मिले दस्तावेज के अनुसार उस की आयु 16 वर्ष होने का पाया गया।

मृतक कामगार रोहित मोहिते के पिता का पहले ही निधन हो गया। मृतक रोहित के पश्चात 2 बहने और मां है। इस कामगार की मृत्यु होने के बाद उसके परिजनों नेे कंपनी से नुकसान भरपाई की मांग की है। इस प्रकरण की आगे की जांच हिंगणघाट पुलिस कर रही है।

निर्माणाधीन टंकी से गिरकर मजदूर की मौत

उधर वर्धा में पानी की टंकी पर चढ़कर काम करते समय नीचे गिरने से मजदूर की मृत्यु हो गई। घटना कारंजा तहसील के मेढपठार गांव में हुई। इस मामले में कारंजा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मारोतराव बारेकर यह पानी की टंकी का निर्माणकार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई।

करंट लगने से व्यक्ति की गई जान

ब्यूरो। वर्धा. खेत स्थित फसलों की सुरक्षा के लिए तार के कम्पाउंड में लगाया गया विद्युत प्रवाह का वायर निकालने गए व्यक्ति की करंट लगने से मृत्यु हो गई। घटना हिंगणघाट पुलिस थाना हद के कोपरा परिसर में 29 नवंबर को हुई। मृतक की शिनाख्त हिंगणघाट निवासी राजू श्रावण घाटुर्ले (57) के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राजू घाटुर्ले की कोपरा परिसर में खेती है। फसलों को जंगली जानवरों से बचानेे के लिए तार के कम्पाउंड में विद्युत प्रवाह लगाया था। यह विद्युत प्रवाह वॉटर सप्लाई के विद्युत तार से लिया गया था। घटना के दौरान राजू घाटुर्ले वायर निकालने के लिए गया। उस वक्त करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में हिंगणघाट पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया।

Created On :   1 Dec 2023 12:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story