जबलपुर न्यूज: भंवर ताल स्थित कल्चरल इंस्टीट्यूट सभागार में नशा मुक्ति अभियान को लेकर कार्यक्रम किया गया

भंवर ताल स्थित कल्चरल इंस्टीट्यूट सभागार में नशा मुक्ति अभियान को लेकर कार्यक्रम किया गया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संबोधन को रिकार्डिंग के माध्यम से सुनाया गया

भास्कर न्यूज जबलपुर

प्रदेश शासन के 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता अभियान' के तहत बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा भंवरताल स्थित संस्कृति थिएटर में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संबोधन को रिकार्डिंग के माध्यम से सुनाया गया। कार्यक्रम में आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी संपत उपाध्याय, डॉ, जितेंद्र जामदार, ब्रह्मकुमारी से वर्षा बहन सहित अन्य उपस्थित रहे। यह अभियान 15जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होगा।


Created On :   15 July 2026 2:10 PM IST

Tags

Next Story