जबलपुर न्यूज: जबलपुर में हुई राहत की बारिश

जबलपुर में हुई राहत की बारिश
गर्मी और उमससे लोग बेचैन थे। नदियों व जल स्रोतों में पानी लगातार कम हो रहा था

भास्कर न्यूज जबलपुर

शहर के ऊपर आकाश में हवा के निम्न दाब का क्षेत्र बनने की वजह से बुधवार शाम करीब 4:00 बजे जबलपुर में बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश रुक-रुक कर व मध्यम गति से हुई लेकिन इसकी बूंदों ने राहत का एहसास कराया।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से जबलपुर से मानसून रूठा हुआ था। गर्मी और उमससे लोग बेचैन थे। नदियों व जल स्रोतों में पानी लगातार कम हो रहा था। वहीं फैसलें भी सूखने की कगार पर पहुंच गई थीं। बारिश नहीं सभी के लिए अमृत जैसा काम किया है। गर्मी से राहत मिली है और माहौल खुशनुमा हो गया है।

हालांकि यह भी देखने में आया कि शहर के कई क्षेत्र इस बारिश से वंचित रह गए। इसे खंड वृष्टि भी माना जा रहा है।


Created On :   15 July 2026 4:40 PM IST

Tags

Next Story