Jabalpur News: आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी नहीं कर रही बीमित को इलाज का भुगतान

आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी नहीं कर रही बीमित को इलाज का भुगतान
आरोप: सारे दस्तावेज देने के बाद भी किया जा रहा गोलमाल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होते ही कैशलेस इलाज दिलाने की बात करने वाली बीमा कंपनी इलाज का भुगतान तक नहीं कर रही है। यहां तक कि बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर नो क्लेम किया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत गुवाहाटी निवासी अरविंद कुमार राय ने की है। उन्होंने आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 31-25-0348598-00 का प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं।

बीमित सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने अनेक जानकारी मांगी और उसके बाद कैशलेस रिजेक्ट कर दिया गया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा।

इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो वहां से जल्द भुगतान का वादा किया गया था। पॉलिसीधारक लगातार संपर्क कर रहा है पर बीमा कंपनी द्वारा आज तक उन्हें इलाज का भुगतान नहीं किया गया। बीमित का आरोप है कि उनके साथ जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा गोलमाल किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर कंपनी का अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   2 Oct 2026 6:11 PM IST

Tags

Next Story