वंदे भारत ट्रेन का किराया कम होने के साथ ही रूट में भी होना चाहिए बदलाव

वंदे भारत ट्रेन का किराया कम होने के साथ ही रूट में भी होना चाहिए बदलाव
  • रेलवे द्वारा कराए गए सर्वे में यात्रियों ने दिए सुझाव
  • ब्राॅड गेज पर मिल सकता है अच्छा रिस्पांस

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

जबलपुर से भोपाल के बीच चल रही वंंदे भारत ट्रेन का किराया कम होना चाहिए। इसके अलावा इसके समय में भी बदलाव होना चाहिए। वहीं अगर इस ट्रेन का रूट बदलकर ब्राॅड गेज रूट पर गोंदिया होते रायपुर किया जाता है तो काफी अच्छा रिस्पांस मिलेगा और यात्री संख्या में भी अच्छी खासी बढ़ोत्तरी संभव है। कुछ इस तरह के सुझाव यात्रियाें द्वारा रेल प्रशासन को दिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि रेल प्रशासन द्वारा वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या में आ रही कमी को दूर करने एक सर्वे कराया गया है, जिसमें यात्री संख्या बढ़ाने के साथ ही इसकी उपयोगिता बढ़ाने प्रयास किए जा रहे हैं। सर्वे में अधिकांश लोगाें ने किराया भी कम करने का सुझाव दिया है।

जनशताब्दी के कारण यात्री संख्या में कमी

बताया जाता है कि जबलपुर से रानी कमलापति स्टेशन के लिए हाल ही वंदे भारत ट्रेन प्रारंभ की गई है। मगर इससे पहले से ही इस रूट पर जनशताब्दी ट्रेन चल रही है। इनके समय में मात्र आधा घंटे का अंतर है। वंदे भारत ट्रेन यहाँ से सुबह 6 बजे भोपाल के लिए रवाना होती है और जनशब्तादी आधा घंटे पहले सुबह 5.30 बजे प्रारंभ होती है। वहीं जनशताब्दी के मुकाबले वंदे भारत ट्रेन का किराया काफी अधिक है। जनशताब्दी में भोपाल तक का किराया 650 रुपए है तो वंदे भारत में यहीं सफर 1040 से लेकर 1750 रुपए में तय हो रहा है। इसलिए अधिकांश लोग वंदे भारत की अपेक्षा जनशताब्दी में सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

रूट बदलने से मिलेगा लाभ

रेलवे को मिले सुझाव के अलावा शहर के अधिकांश लोग वंदे भारत ट्रेन को ब्राॅड गेज पर गोंदिया से होकर रायपुर और जबलपुर से वाराणसी के बीच चलाने का सुझाव दे रहे हैं। इन रूटों पर इस ट्रेन को चलाने से जबलपुर से दुर्ग तक जाने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस का विकल्प मिल सकेगा।

Created On :   24 July 2023 9:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story