- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- विकसित भारत में होगा भाजपा का...
जबलपुर: विकसित भारत में होगा भाजपा का योगदान

- भाजपा लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने किया बरगी विधानसभा में जनसंपर्क
- लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाकर तीसरी बार श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
- प्रधानमंत्री एवं भाजपा की सरकार की यह सोच रही है कि गाँव विकसित होंगे तो देश भी तेजी से विकसित होगा।
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को सबसे विकसित राष्ट्र बनाने का प्रण लिया है और यह बात भी तय है कि विकसित भारत की इबारत लिखने में भाजपा का अमिट योगदान होगा क्योंकि पूरे प्राण-प्रण से देश के प्रधानमंत्री भारत के नवनिर्माण में जुटे हैं।
यह बात भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने बरगी विधानसभा के अंतर्गत जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज देश, गाँव से लेकर शहर तक बराबरी से विकसित हो रहा है। गाँवाें में सभी को बिजली, पानी, पक्के मकान की सुविधा एवं किसानों को सम्मान निधि प्राप्त हो रही है।
हर घर शौचालय का निर्माण हुआ है, क्योंकि प्रधानमंत्री एवं भाजपा की सरकार की यह सोच रही है कि गाँव विकसित होंगे तो देश भी तेजी से विकसित होगा। श्री दुबे ने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है अब जनता को विकास में समर्थन करना है एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाकर तीसरी बार श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
उन्होंने घाना, मंगेली, मोहास, बहोरीपार, निगरी, बरगी नगर, चौरई, हिनौता कला, सुकरी, कालादेही, बरगी, डगडगा हिनौता, गंगई व बिजोरी घुघरी में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील आमजनों से की।
इस अवसर पर सुभाष रानू तिवारी, विधायक नीरज सिंह, प्रतिभा सिंह, संतोष शुक्ला, संदीप शुक्ला, रजनीश ठाकुर, किशोर सिंह, अभिषेक राय मौजूद रहे।
Created On :   6 April 2024 6:55 PM IST