मुख्यमंत्री करेंगे 409 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण

प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था के किए कड़े इंतेजाम, जगह-जगह हो रही चेकिंग

डिजिटल डेस्क जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को जबलपुर में 409.53 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वे 100.66 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 308.87 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10.30 बजे डुमना आएँगे और 10.50 बजे रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद 11.15 बजे कानून एवं व्यवस्था पर संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद 12 बजे वे विकास कार्यों के संबंध में जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.45 बजे जन आभार यात्रा में भाग लेंगे एवं गैरिसन ग्राउंड पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे।

- परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह बुधवार की सुबह 11 बजे कार द्वारा आएँगे, वे कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे तथा मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद शाम 6.30 बजे कार द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

- वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री नागरसिंह चौहान का आगमन बुधवार को दोपहर 1.30 बजे फॉरेस्ट रेस्ट हाउस जबलपुर में होगा।

- किसान कल्?याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना बुधवार की दोपहर 2 बजे कार द्वारा आएँगे। रात्रि विश्राम करने के बाद गुरुवार की सुबह 9 बजे कार द्वारा भोपाल प्रस्?थान करेंगे।

- जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह का बुधवार की सुबह 8.25 बजे इंदौर से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन होगा।

Created On :   2 Jan 2024 5:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story