jabalpur news: पत्नी की सहेली के अश्लील वीडियो व फोटो वायरल की

पत्नी की सहेली के अश्लील वीडियो व फोटो वायरल की
हनुमानताल थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में रहने वाली 34 वर्षीय महिला के अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर दी गई। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी सहेली के पति ने धोखे से वीडियाे बनाकर फोटो खींच ली और फिर महिला पर पति से तलाक लेने का दबाव बना रहा था। इनकार किया तो आरोपी ने बदनाम करने की नीयत से महिला के वीडियो व फोटो वायरल कर िदए। जानकारी लगने पर शनिवार की रात महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार थाने पहुंची पीड़ित महिला ने िरपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति शहर के बाहर नौकरी करता है। उसकी सहेली और उसके पति अनवर अंसारी का उसके घर आना-जाना होता था। इस बीच अनवर ने महिला से नजदीकी बढ़ाई और बातचीत करने लगा। उसने महिला की आपत्तिजनक फोटो खींच ली और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी महिला पर लगातार बातचीत करने व पति से तलाक लेने का दबाव बनाने लगा। महिला को पता चला कि आरोपी ने उसके वीडियो, फोटो खींच लिए हैं। महिला ने उन्हें डिलीट करने के लिए कहा तो वह महिला को धमकाने लगा। इस बीच आरोपी ने वीडियो व फोटो महिला की ससुराल वालों को दिखा दिए, जिसके कारण महिला को अपने मायके जाना पड़ा। इसके बाद आरोपी ने महिला से बात करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहने पर वीडियो व फोटो वायरल कर दिए।

Created On :   26 July 2026 11:06 PM IST

Next Story