- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक...
jabalpur news: पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, बवाल मचने पर थाने का घेराव

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी में ग्रामीणों ने अवैध शराब पकड़ने के लिए पहुंचे दो पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। जानकारी लगने पर गांव में भारी पुलिस बल पहुंचा और पुलिस कर्मियों को छुड़ाया गया। बवाल मचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणांे ने महिलाओं व बच्चों के साथ थाने पहुंचकर घेराव प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियांे पर जबरन परेशान करने अौर अवैध वसूली का आरोप लगाया। करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के उपरांत पुलिस अधिकारियाें की समझाइश पर मामला शांत हुआ।
थाने मंे प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि रविवार की सुबह तिलवारा थाने में पदस्थ हवलदार पृथ्वीराज और राजेश परते सादे कपड़ों में ग्राम सकरी पहंुचे थे। दोनों अवैध शराब पकड़ने के नाम पर घरों में घुसे और धक्का-मुक्की कर महिलाओं से अभद्रता की। इससे आक्राेशित ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और दोनों पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। हंगामे के चलते किसी तरह राजेश वहां से बचकर भागा और अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने ग्राम सरपंच से बात की और पुलिस फोर्स भेजा। जिसके बाद हवलदार पृथ्वीराज को छुड़ाया गया। उसके बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
अवैध वसूली करने का आरोप
ग्रामीणों का कहना था कि पृथ्वीराज कभी रात के अंधेरे में तो कभी दिन के उजाले में गांव मंे पहुंचता था और ग्रामीणों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली करता था। रविवार को भी वह वसूली के लिए पहुंचा था, जिसका विरोध करने पर वह महिलाओं से अभद्रता करने पर उतारू हो गया। बताया जाता है कि दोनों पुलिस कर्मियों ने रविवार की सुबह गांव में जाने की सूचना न तो रोजनामचा में दर्ज की थी और न ही अधिकारियों को ऐसी किसी सूचना से अवगत कराया था।
अवैध शराब बेची जाने की खबर
जानकारी के अनुसार गांव के कुछ घरों में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई और बेची जाने की खबर थी। इसी के चलते पुलिस कर्मी बिना किसी सूचना के कार्रवाई करने पहुंचे, जिसके बाद गांव में बवाल मच गया। उधर टीआई बृजेश मिश्रा का कहना है कि दोनों हवलदार अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने सादे कपड़े में पहुंचे थे। ग्रामीणों ने घेरकर उन्हें रोक लिया था। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा जो आरोप लगाए गए है, उनकी भी जांच की जाएगी।पी-5
Created On :   26 July 2026 11:26 PM IST











