- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मी से 8 लाख...
jabalpur news: रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मी से 8 लाख लेकर नहीं की भूखंड की रजिस्ट्री

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में ओएफके से रिटायर्ड कर्मी से भूखंड बेचने के नाम पर 8 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री नहीं किए जाने की िरपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। वृद्ध ने एचए इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी संचालित करने वाली महिला व उसके एक अन्य साझेदार को 8 लाख रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद रजिस्ट्री नहीं कराई गई, न ही रकम वापस लौटाई गई।
पुलिस के अनुसार घमापुर द्वारका नगर कछियाना निवासी जीवनलाल मलिक उम्र 84 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ओएफके से रिटायर्ड हैं। प्लाॅट क्रय करने के लिए वह कंपनी के एकता मार्केट स्थित आॅफिस पहुंचे। वहां पर नर्मदा रोड जाॅनसन कम्पाउंड निवासी नैंसी स्वामी और अनूप मिश्रा से मिले। उन्होंने 900 वर्गफीट का भूखंड दिखाया, जिसका सौदा 8 लाख रुपये में हुआ था। इसके बाद वर्ष 2020 तक वृद्ध ने 4 किश्तों में पूरी रकम चुकता कर दी। रकम चुकता करने के बाद नैंसी और अनूप ने जल्द ही रजिस्ट्री कराने की बात कही। करीब 15 दिन बाद वह कंपनी के आॅफिस पहुंचे तो पता चला कि आॅफिस बंद हो गया है। वृद्ध ने नैंसी काे काॅल किया तो उसने कहा कि वह अभी बाहर है और वापस लौटकर एक माह के अंदर रजिस्ट्री कर देगी लेकिन रजिस्ट्री नहीं की गई। परेशान होकर वृद्ध ने थाने में शिकायत की तो कंपनी संचालिका नैंसी ने 6 माह मंे रजिस्ट्री करने या रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। उसके बाद से नैंसी ने फोन बंद कर लिया। रकम वापस नहीं मिलने पर वृद्ध ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
Created On :   26 July 2026 10:56 PM IST











