- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल का लाइसेंस 1...
jabalpur news: स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल का लाइसेंस 1 माह के लिएनिलंबित, मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किए गए मरीज

जबलपुर। जिला स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को छापामार कार्रवाई करते हुए मदन महल स्थित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल का लाइसेंस 1 माह के लिए निलंबित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई है। कार्रवाई का अाधार अस्पताल मंे मौजूद कमियों को बताया गया है। बता दें कि शनिवार को ही स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के कथित संचालक डॉ. अमित खरे सहित 8 लोगों को पुलिस ने नरसिंहपुर हाइवा हत्याकांड से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। अस्पताल के पंजीयन निलंबन की कार्रवाई को भी इसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल नए मरीजांे की भर्ती पर रोक लगाते हुए अस्पताल को बंद करा दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी भी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर 9 मरीज भर्ती मिले। सभी के सुव्यवस्थित इलाज के लिए एम्बुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिफ्ट किया गया है। मौके पर कई दस्तावेज जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया है।
डॉ. खरे के नाम पर पंजीकृत नहीं है अस्पताल
5 लोगों की हत्या के आरोपी डॉ. अमित खरे द्वारा स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड मंे यह अस्पताल डॉ. सुभाष चाटा के नाम पर पंजीकृत है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. खरे खुद एक होम्योपैथी चिकित्सक है, लेकिन लंबे समय से प्रैक्टिस से दूर है।
जांच टीम को मिलीं कमियां
- जरूरत के मुताबिक डॉक्टर और स्टाफ नहीं थे।
- फोन पर संपर्क करने के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंचे।
- बायो मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन ठीक नहीं था।
- पैथोलॉजी चल रही थी, लेकिन पैथोलॉजिस्ट नहीं मिले।
- फार्मेसी में फार्मासिस्ट नहीं मिले
- अस्पताल के भवन मंे भी कमियां मिली हैं।
पहले भी सामने आ चुकी हैं कमियां
यह पहली बार नहीं जब इस अस्पताल मंे कमियां सामने आई हैं। कुछ माह पूर्व ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जल-वायु प्रदूषण अधिनियमों के तहत संचालन की सहमति (कंसेंट टू ऑपरेट) प्राप्त न करने वाले 25 निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमंे स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल भी शामिल था। इसके पहले भी इसी नाम से किसी दूसरे स्थान पर जब यह अस्पताल संचालित हो रहा था, तब भी जांच में कई कमियां सामने आईं थी। हत्याकांड के बाद से ही अस्पताल की कार्यप्रणाली और प्रबंधन सवालों के घेरे मंे था।पी-5
इनका कहना है
कलेक्टर के निर्देश पर स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल की जांच की गई है, जिसमंे कई कमियां सामने आई हैं। 1 माह के लिए अस्पताल का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। कमियां दूर नहीं की गईं तो स्थाई रूप से पंजीयन समाप्त किया जाएगा।
डॉ. नवीन कोठारी, सीएमएचओ
Created On :   26 July 2026 11:40 PM IST











