jabalpur news: छात्र को रोककर मोपेड की चाबी फेंकी, फिर साेने की चेन लूटी

छात्र को रोककर मोपेड की चाबी फेंकी, फिर साेने की चेन लूटी
कैंट थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों की वारदात

जबलपुर। कैंट थाना क्षेत्र स्थित सीईओ बंगला के पास बाइक सवार बदमाशों ने बीटेक के छात्र को रोका और उसके मोपेड की चाबी छीनकर फेंकी, फिर धमकाते हुए साेने की चेन लूट ली। छात्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस हुलिया के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार कचनार वरसाना निवासी तुषार होतानी उम्र 23 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शनिवार को मोपेड लेकर घूमने के लिए निकला था। वह सदर के पेंटीनाका से सृजन चौक होकर माल रोड से वापस घर लौट रहा था। सीईओ बंगला के पास उसे बाइक सवार दो युवकों ने रोका। वह रूका और कुछ समझ पाता, उससे पहले युवकों ने उसके मोपेड की चाबी निकाली और फेंक दी। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उससे अभद्रता की और गले में झपट््टा मारकर सोने की चेन लूट ली। युवक ने मदद की गुहार लगाई लेकिन तब तक आरोपी लुटेरे चंपत हो गए। मामला दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है

Created On :   26 July 2026 11:02 PM IST

Next Story