सेना के जवानों और सिविल स्टाफ में झड़प, दो सस्पेंड

सेना के जवानों और सिविल स्टाफ में झड़प, दो सस्पेंड
मामले की शिकायत रांझी थाने में भी दर्ज

डिजिटल डेस्क जबलपुर। सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो में सेना के जवानों और सिविल स्टाफ में किसी बात को लेकर झड़प हो गई। विवाद के दौरान हल्का बल प्रयोग किया गया जिसमें एक सैन्य कर्मी का मोबाइल भी टूट गया। सीओडी प्रशासन ने इस मामले में दो सिविल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है, वहीं मामले की शिकायत रांझी थाने में भी दर्ज कराई गई है।

सीओडी के एएसडी गेट पर कर्मचारियों के कार्ड की चैकिंग के दौरान आउटसोर्स के कर्मचारी ने सिविल कर्मियों को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी। इस बात से कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। आउटसोर्स कर्मी के बीच बचाव में सैन्य जवान आ गए। इसके बाद हालात थोड़े बिगडऩे लगे।

रिकॉर्डिंग पर और भड़के-

इसी दौरान मामले की खबर सीओडी एडमिन कमांडेंट तक पहुँच गई। हैडक्वार्टर से तत्काल क्विक रिस्पांस टीम को भेजा गया। हथियारों से लैस टीम के एक सदस्य ने मोबाइल से घटना की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। इस बात पर सिविल कर्मी और भड़क गए। सिविल स्टाफ और सैन्य कर्मियों के बीच की झड़प में मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रशासन तक शिकायत-

क्यूआरटी के जवानों ने कुछ देर में ही मामले को शांत कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट प्रशासनिक भवन तक भी पहुँचा दी। बाद में सिविल स्टाफ और सेना के जवान अपने-अपने काम में जुट गए। इधर प्रशासन ने सिविल स्टाफ से श्रमिक नेता पारसनाथ दुबे और विजय बहादुर यादव को सस्पेंशन आदेश जारी कर दिए। वहीं आउटसोर्स कर्मी की तरफ से रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Created On :   1 July 2023 6:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story