जबलपुर: तेज हवा से फ्लाईओवर का शेड नीचे गिरा, महिला घायल

तेज हवा से फ्लाईओवर का शेड नीचे गिरा, महिला घायल
  • कटंगा चौक के पास हुआ हादसा, तीन अन्य लोगों को भी आईं चोटें
  • घटना में महिला के अलावा दो-पहिया वाहन में जा रहे 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
  • स्कूटी सवार एक महिला उसकी चपेट में आकर नीचे गिर पड़ी और उन्हें हाथ-पैर एवं पीठ में गंभीर चोटें आ गईं।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। कटंगा क्षेत्र में बन रहे फ्लाईओवर का एक शेड शुक्रवार की शाम तेज हवा चलने से अचानक नीचे गिर पड़ा। इससे स्कूटी सवार एक महिला उसकी चपेट में आकर नीचे गिर पड़ी और उन्हें हाथ-पैर एवं पीठ में गंभीर चोटें आ गईं।

महिला को अस्पताल पहुँचाया गया। घटना में महिला के अलावा दो-पहिया वाहन में जा रहे 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

इस संबंध में इंद्रपुरी कॉलोनी गौरीघाट निवासी 65 वर्षीय प्रतिभा झाम ने बताया कि वे शाम करीब 5:45 बजे अपने पति की दवाएँ लेने के लिए स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसडी 8589 से गोरखपुर बाजार तक जा रही थीं।

तभी जब वे कटंगा तिराहा के पास पहुँची ही थीं कि तभी तेज हवाएँ चलने लगीं और फ्लाईओवर के पास लगा नीले रंग का शेड तेज आवाज के साथ नीचे गिर पड़ा।

Created On :   30 March 2024 12:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story