जबलपुर न्यूज: डुमना रोड पर कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत,

दो युवक गंभीर घायल

डिजिटल डेस्क जबलपुर। डुमना रोड पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक MP20-CU-1995 और बाइक की डुमना रोड पर आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है


Created On :   8 Aug 2026 7:53 PM IST

Tags

Next Story