जबलपुर न्यूज: सफेद रंग की कार से हटाई गई काली फिल्म,

ट्रैफिक पुलिस ने किया चालान

डिजिटल डेस्क जबलपुर|शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गढ़ा ट्रैफिक पुलिस की टीम ने छोटी लाइन फाटक रोड पर सफेद रंग की एक कार को रोककर जांच की। इस दौरान कार के शीशों पर अवैध रूप से लगी काली फिल्म पाई गई, जिसे मौके पर ही हटवा दिया गया।

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 500 रुपय जुर्माना भी वसूला। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहनों में नियमों के विरुद्ध काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।


Created On :   7 Aug 2026 7:34 PM IST

Tags

Next Story