- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी...
Jabalpur News: आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी नहीं कर रही बीमित को इलाज का भुगतान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अचानक होने वाली बीमारियों को कवर करने का दावा करने वाली बीमा कंपनी अस्पताल में कैशलेस भी नहीं कर रही है। पॉलिसीधारकों को अपने खर्च पर इलाज कराना पड़ रहा है। पीड़ित जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं पर उनकी सुनवाई भी नहीं की जा रही है। ऐसी ही शिकायत बीमा लोकपाल के समक्ष लुधियाना पंजाब निवासी रूबी जॉन ने की है।
उन्होंने आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 31-25-0033828-00 का प्रीमियम समय पर जमा करते आ रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए संपर्क किया पर क्लेम डिपार्टमेंट की तरफ से रिजेक्ट कर दिया गया।
उन्हें अपने खर्च पर इलाज कराना पड़ा और अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो वहां से क्लेम नंबर 1122585420786 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। बीमित को आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत की पर सुनवाई नहीं की जा रही है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   23 March 2026 5:30 PM IST












