Jabalpur News: डायरिया की चपेट में आ रहे मासूम तापमान में बदलाव कर रहा बीमार

डायरिया की चपेट में आ रहे मासूम तापमान में बदलाव कर रहा बीमार
5 वर्ष तक के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित, चिकित्सकाें की सलाह- गर्मी से बचाएं

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मौसम में परिवर्तन के चलते बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। बच्चों में वायरल के साथ उल्टी औ डायरिया प्रमुखता से देखा जा रहा है, वहीं डिहाइड्रेशन के मामले भी देखे जा रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार सबसे ज्यादा 5 वर्ष तक के बच्चे प्रभावित हैं, वहीं 5 से 10 वर्ष तक के बच्चे भी पीड़ित हैं।

बीते कुछ दिनों में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत निजी स्तर पर पीड़ित बच्चों की संख्या ओपीडी में बढ़ी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों को गर्मी से बचाने की जरूरत है। शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार मामूली सी सावधानियां रखकर बच्चों को बचाया जा सकता है। बच्चाें में उल्टी-डायरिया आदि के लक्षण नजर आने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। विशेषज्ञों से परामर्श लेना चाहिए।

पीलिया भी हो रहा

जिला चिकित्सालय के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस दाहिया के अनुसार सर्दी-खांसी के साथ डायरिया के मरीज बढ़े हैं, इसके अलावा ओपीडी में पीलिया से पीड़ित बच्चे भी आ रहे हैं। अभिभावकों को बच्चोें में दिख रहे लक्षणों पर नजर रखनी चाहिए।

पैरेंट्स बरतें सावधानियां

चिकित्सकों के अनुसार ठंडे से गरम और गरम से ठंडे तापमान का एक्सपोजर बच्चों को बीमार करता है, ऐसे में अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय प्रताप सिंह ने बताया कि डायरिया, डिहाइड्रेशन, उल्टी और फीवर जैसी समस्याओं को लेकर बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं। बाहर का खाना बच्चों को बीमार कर रहा है, ऐसे में पैरेंट्स को सावधानियां बरतनी चाहिए। शुरुआती लक्षणों के देखते हुए ही उपचार शुरू कर देना चाहिए। आम तौर पर अभिभावक कई बार काफी देर करते हैंं, जिससे बच्चे की हालत और बिगड़ जाती है।

इन बातों का रखें ध्यान

} गर्मी से बचाएं, बाहर जाते वक्त शरीर को पूरा ढंकें।

} भीड़भाड़ वाले इलाके और बाजार में जाने से बचें।

} बच्चों को खुली खाद्य सामग्रियों का सेवन न करने दें।

} ताजा और हल्का भोजन दें।

Created On :   23 March 2026 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story