Jabalpur News: बुजुर्गों और खिलाड़ियों के रियायती टिकट पाने की आस में बीते 5 साल

बुजुर्गों और खिलाड़ियों के रियायती टिकट पाने की आस में बीते 5 साल
रेलवे ने कोविड के समय 1 दर्जन श्रेणियों को मिलने वाली छूट की बंद

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रेलवे में बुजुर्गों व खिलाड़ियों के साथ ही कई श्रेणियां ऐसी थीं, जिन्हें टिकट में रियायत मिलती थी। वर्ष 2020-21 में कोविड महामारी के दौरान ट्रेनें थम गई थीं। दोबारा जब शुरू हुईं तो रेलवे ने कई योजनाओं पर विराम लगा दिया। इसमें बुजुर्गों व खिलाड़ियों के साथ एक दर्जन श्रेणियों को मिलने वाली रियायती टिकट भी शामिल थी, जिसे बंद कर दिया गया। अब पिछले 5 साल से हर बजट में यही आस रहती है कि अब राहत मिलेगी लेकिन हर बार यह योजना बजट से बाहर हो जाती है।

जबलपुर से जुड़े पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने इस मामले को लेकर सांसद, केन्द्रीय मंत्री और रेलवे अधिकारियों से चर्चा की, मांग पत्र साैंपे पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

सीनियर सिटीजन और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों ने रेल मंत्रालय से एक बार फिर से टिकट में राहत देने की मांग की है। हालांकि रेल प्रशासन ने कई बार प्रस्ताव तो बनाया, संसद में भी आवाज गूंजी लेकिन इस पर मुहर नहीं लग सकी।

सिर्फ कुछ श्रेणियों में शुरू

सीनियर सिटीजन्स को वर्ष 2020 से पहले रेल टिकट में रियायत दी जाती थी, जिसमें 60 वर्ष से ऊपर के पुरुष और 58 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर क्लास की टिकट पर 40 फीसदी किराए में छूट मिलती थी।

इसी तरह खिलाड़ियों, मरीजों, मीडिया कर्मी, स्टूडेंट सहित 17 श्रेणियां ऐसी थीं जिन्हें टिकट में रियायत दी जाती थी, जो कोविड के समय बंद की गई हैं। वर्तमान में दिव्यांगजनों की 4 श्रेणियों व कैंसर पीड़ित के साथ ही कुछ अन्य मरीज जब इलाज कराने जा रहे हों तो उनके दस्तावेज देने पर यह छूट मिलती है।

Created On :   23 March 2026 5:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story