- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- कुशनेर, बरौदा और अंधमूक चौक पर...
Jabalpur News: कुशनेर, बरौदा और अंधमूक चौक पर दोपहिया वाहनों को रौंद रहे हैवी व्हीकल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। नेशनल हाईवे के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के अलावा कुछ नये ब्लैक स्पॉट्स भी तेजी से उभरकर सामने आ रहे हैं। जहां पर बीते कुछ सालों से लगातार हादसे हो रहे हैं। इनमें जबलपुर कटनी मार्ग पर पनागर के पहले बरौदा और पनागर से आगे कुशनेर प्वॉइंट पर ज्यादा हादसे हो रहे हैं। यहां हैवी व्हीकल दोपहिया वाहनों को ज्यादा टक्कर मार रहे हैं।
इन दोनों जगहों पर सड़क सुरक्षा समिति हाईवे की मौजूदा संरचना में तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर के पश्चिमी हिस्से में दो हाईवे के मिलान वाला अंधमूक चौराहा ऐसा है। जहां पर दोपहिया वाहन, हाइवा व डम्परों का शिकार बन रहे हैं। यहां पर भी प्रशासन ने एनएचएआई से तुरंत संरचना में बदलाव करने के निर्देश दिए है, ताकि हादसों को रोका जा सके।
प्रशासन के निर्देश के बाद कुशनेर में हाईवे के प्वॉइंट मार्किंग के साथ ब्रेकर बनाए जाएंगे, तो पनागर बरौदा में हाईवे पर एक छोटा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इधर अंधमूक चौराहे पर हादसों को रोकने अब गोल रोटरी बनाई जाएगी। एनएचएआई के प्राेजेक्ट डायरेक्टर अमृत लाल साहू के अनुसार इन तीनों प्वाॅइंट्स का अधिकारियों ने दौरा कर लिया है। अब जरूरी सुधार जल्द किए जाएंगे।
हादसों की कई बड़ी वजह
एक्सपर्ट के अनुसार सड़क हादसों की कई बड़ी वजह है। इनमें प्रमुख रूप से तेज गति से वाहन चलाना, नशा, ट्रैफिक रूल्स का पालन न करना है। दोपहिया वाहन चालक की मौत की बड़ी वजह हेलमेट का न पहनना। हेलमेट न पहनने पर टक्कर लगने पर बच पाना मुश्किल होता है।
ये ब्लैक स्पॉट्स पहले से चिन्हित नेशनल हाईवे
} हाईवे-45 ई-खमरिया अमझर घाटी बंजारी माता मंदिर मोड
} आमाखोह खमरिया-वेस्टलैंड पेट्रोल पंप, वेस्टलैंड डाकघर मोड
} सिहोरा-30 बरगी मोहल्ला, बरौदा तिराहा पनागर कुशनेर
} हाईवे-34 बरगी रमनपुरघाटी मजार के पास, अंधमूक चौराहा
} लम्हेटा चौराहा, तिलवारा ब्रिज के नजदीक मोड़ पर
} अधारताल करौंदा नाला, खजरी-खिरिया चौराहा
} बरेला गौर से आगे, नागाघाटी निवास मोड़
} गोसलपुर चौक और ग्राम गोसलपुर
शहर के नजदीक ब्लैक स्पॉट्स
> तिलवारा मार्ग गंगई नहर चरगवां, बिजौरी
> विजय नगर कृषि उपज मंडी से दीनदयाल चौक
> मदन महल-लिंक रोड, मदन महल-होमसाइंस कॉलेज रोड
> अधारताल-उर्दना नाला से सुहागी
> गढ़ा सूपाताल मठ के आसपास दोनों सड़क
स्टेट हाईवे के खतरनाक ब्लैक स्पॉट्स
{कटंगी पौड़ीराघाट, पाटन रोंझा से उड़ना
{पाटन-मेन रोड नुनसर तिराहा, कटंगी बायपास ब्रिज
{पाटन बायपास ब्रिज
Created On :   28 April 2026 3:53 PM IST












