- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बिजली सिस्टम लड़खड़ाया, कई जगहों पर...
Jabalpur News: बिजली सिस्टम लड़खड़ाया, कई जगहों पर घंटों तक बंद रही लाइट
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। तेज हवाओं के कारण बिजली सिस्टम पूरी तरह सोमवार को हिल गया। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की भी लाइट बंद हो रही। ग्रामीण इलाकों में कई जगह विद्युत लाइनें टूटने की भी शिकायतें पहुंंचीं। वहीं कई फीडरों में तकनीकी खराबी होने की भी बात सामने आई। विद्युत प्रवाह बंद होने की सैकड़ों शिकायतें 1912 में पहुंचीं। शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित क्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ आधी रात तक विद्युत प्रवाह चालू करने में जुटे रहे।
यहां बंद रही लाइट
बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र में विद्युत लाइन, ट्रांसफाॅर्मर व इंसुलेटर में खराबी आने के कारण दीनदयाल, विजय नगर, अग्रवाल कॉलोनी, राइट टाउन, नेपियर टाउन, बिलहरी, तिलहरी, अधारताल, महाराजपुर क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। इसे चालू करने में बिजली अमले को घंटों लग गए।
आधी रात तक नहीं हो सका सुधार
वहीं तेज अंधड़ के कारण ग्रामीण क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा। पाटन, सिहोरा, बरेला, मनेरी, बरगी, शहपुरा क्षेत्र सहित कई स्थानों पर बिजली लाइन टूटने की शिकायत थी, जिसके कारण अधिकांश ग्रामीण इलाके अंधकार में रहे। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता आधी रात से अधिक समय तक अंधकार में रहे। वहीं कई क्षेत्रों में तो बिजली कर्मचारी सुधार के लिए पहुंच ही नहीं पाए।
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में तेज अंधड़ के कारण तारों पर पेड़ की शाखाएं गिरने की शिकायते थीं और उन्हें जल्द लाइनों से अलग कराकर विद्युत प्रवाह चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शहर में शिकायतों का निराकरण तेजगति से कराया गया है।
एसके गिरिया, मुख्य अभियंता जबलपुर रीजन
Created On :   28 April 2026 5:01 PM IST












