Jabalpur News: दोपहर में अचानक बदला मौसम, शाम को चलीं तेज हवाएं

दोपहर में अचानक बदला मौसम, शाम को चलीं तेज हवाएं
बदले मौसम का माह के अंत तक रहेगा असर, धूल भरी आंधी और बौछारों की संभावना

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर में सोमवार की दोपहर को अचानक बादल सक्रिय हुये और शाम तक मौसम पूरी तरह से बदला हुआ रहा। शाम को तेज, धूल भरी आंधी भी चली। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज तेज तपन के बाद इसलिए बदला क्योंकि पश्चिमी विक्षाेभ के साथ कई तरह के सिस्टम एक्टिव हैं।

हरियाणा के ऊपर एक कम दबाव है, काल बैसाखी का भी असर है जिसमें शाम के समय मौसम बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी कहते हैं कि माह के अंत तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

अगले एक-दो दिन तक हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। शहर में सोमवार को मौसम बदलने के बाद भी लेकिन गर्मी में किसी तरह की कमी नहीं आई।

अधिकतम तापमान इस दौरान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक एक डिग्री अधिक रहा। अगले 24 घंटों में शहर और आसपास तेज हवाएं और बौछारों की भी संभावना है।

Created On :   28 April 2026 4:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story