- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बीमिता को...
Jabalpur News: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बीमिता को नहीं दिया क्लेम

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में भर्ती होते ही कैशलेस की सुविधा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी आम लोगों को क्लेम भी नहीं दे रही है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत दिल्ली निवासी प्रीति कुमारी ने बीमा लोकपाल में की है। उन्होंने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।
पॉलिसी का प्रीमियम भी जमा करते आ रही हैं। इलाज के दौरान उन्होंने बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया था। मेल करने पर बीमा अधिकारियों ने अनेक प्रकार की क्वेरी निकाली और उसके बाद कैशलेस रिजेक्ट कर दिया। बीमिता को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा।
इलाज के बाद अस्पताल से मिले दस्तावेजों को बीमा कंपनी के क्लेम डिपार्टमेंट में सबमिट किया गया तो वहां से क्लेम नंबर 226003479500 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था। बीमिता लगातार संपर्क कर रही हैं पर उन्हें आज तक पूरा भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। वहीं बीमा कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि बीमित पूरा रिकाॅर्ड प्रस्तुत करता है तो उसे पूरा भुगतान किया जाएगा।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   13 Jun 2026 6:06 PM IST












