- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- वीरांगना रानी दुर्गावती की तरह विवि...
Jabalpur News: वीरांगना रानी दुर्गावती की तरह विवि का इतिहास भी हैै बेहद गौरवशाली

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जिस प्रकार वीरांगना रानी दुर्गावती का इतिहास गौरवमयी और विराट है, उसी प्रकार विश्वविद्यालय का इतिहास भी बेहद उत्कृष्ट है। विश्वविद्यालय में ऐसे-ऐसे शिक्षाविदों ने अध्यापन कार्य कराया है, जिनके सामने पूरा देश नतमस्तक होता है। यहां से पढ़कर निकलने वालों ने देश की ऐसी सेवा की है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।
हम अपने विश्वविद्यालय को और भी ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे। ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी अपना सक्रिय योगदान दें। यह बात रादुविवि के कुलगुरु प्राे. राजेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित युवा-संवाद में कही।
कुलगुरु ने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय आगामी 21 जून को अपने इतिहास में एक और गौरवमयी अध्याय शामिल करने जा रहा है, जब विवि के 36वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी एक साथ मंच पर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रो. राकेश बाजपेई, प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. एसएस संधू, डॉ. अश्वनी जायसवाल, डॉ. शोभाराम मेहरा, डॉ. देवांशु गौतम, डॉ. प्रदीप विश्वकर्मा, डॉ. हरीश यादव, डॉ. मीनल दुबे, एआर पवन साहू, जितेंद्र तिवारी, डॉ. गजेंद्र सिंह, अजय सिंह, प्रेम पुरोहित, वीरेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।
युवा संवाद कार्यक्रम से प्रेरित हुए छात्र- युवा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी बात भी रखी। स्वागत भाषण डॉ. अश्वनी जायसवाल ने दिया। इसके बाद संवाद व उद्बे के क्रम में कुलसचिव डॉ. रविशंकर सोनवाल ने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में सकारात्मकता को अपनाने और निरंतर राष्ट्र निर्माण के कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
पॉलिथीन मुक्त परिसर
पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात एनएसएस द्वारा पॉलिथीन मुक्त परिसर, श्रमदान व पौधारोपण किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में श्रमदान करते हुए पॉलिथीन मुक्त परिसर का निर्माण किया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में पौधों का रोपण किया गया।
Created On :   13 Jun 2026 6:14 PM IST












