- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा उत्साह,...
भास्कर वर्कशॉप 2025: दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा उत्साह, गुजरात के रंगों में रंगने के लिए तैयार हैं सभी

By - Bhaskar Hindi |15 Sept 2025 12:51 PM IST
- ढोल की थाप पर झूमे प्रतिभागी
- आज वर्कशॉप में गरबा गीतों का शानदार अंदाज रहा
Jabalpur News: रमतो...रमताे जाए आज म्हारो गरबाे रमतो जाए...गाने में आज गरबा रास को प्रतिभागियों ने अपने ही अंदाज में किया। चेहरे पर सीखने की ललक अलग ही दिखाई दी। यह नजारा रहा विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में चल रहे भास्कर वर्कशॉप 2025 का। जहां प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक स्टेप्स के साथ प्रैक्टिस की।
ढोल संग डांडिया की खनक| आज वर्कशॉप में गरबा गीतों का शानदार अंदाज रहा। प्रतिभागी झूमते नजर आए। गुजरात के रंगमिलन ग्रुप के शैलेष शिकारी और जतिन जैसर की टीम द्वारा गरबा ताल साॅन्ग पर प्रैक्टिस कराई गई।
एक्सपर्ट द्वारा बताए सभी स्टेप्स को बड़े ही ध्यान से किया। न्यू मेंबर्स ने अलग से प्रशिक्षकों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए गरबा का अभ्यास ब्लू कलर के ड्रेस कोड में किया।
Created On :   15 Sept 2025 12:51 PM IST
Next Story