- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- लम्हेटा केबल स्टे ब्रिज का रास्ता...
Jabalpur News: लम्हेटा केबल स्टे ब्रिज का रास्ता अब साफ हुआ, अगले 6 माह में बनकर हो जाएगा तैयार

Jabalpur News: नर्मदा के ऊपर लम्हेटा से उस पार लम्हेटी तक बन रहा केबल स्टे ब्रिज अगले 6 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस ब्रिज का काम पिछले 8 माह से अटका था जो अब शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने इस ब्रिज के निर्माण में बाधा बनी 12 संपत्तियों को अधिग्रहित कर लिया है। इसमें मकान से लेकर छोटी भूमि भी है जिसका मुआवजा देने के बाद तोड़कर सड़क मिलान का काम आरंभ कर दिया गया है। लोक निर्माण सेतु के अधिकारियों के अनुसार अगले 6 माह में इस ब्रिज को पूरा करने का टारगेट रखा गया है।
राजस्व विभाग से मकान और जमीन की अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण काम थमा हुआ था जिसमें अब कोई बाधा शेष नहीं है। सगड़ा से लम्हेटा मार्ग वाले हिस्से में गांव के पास आधा दर्जन मकानों को तोड़कर ब्रिज का रैंप बनाया जा रहा है। उस पार लम्हेटी से नर्मदा की ओर सड़क मिलाने का वर्क शुरू कर दिया गया है। बात दें कि लम्हेटा केबल स्टे ब्रिज 190 करोड़ की लागत से बन रहा है। यह इस हिस्से में नर्मदा के ऊपर पहला केबल स्टे ब्रिज होगा।
बनने से जनता को यह लाभ
लम्हेटा केबल स्टे ब्रिज बन जाने से नर्मदा के उस पार जाने में आसानी होगी। नानाखेड़ा से डुडवारा, इमलिया, न्यू भेड़ाघाट वाले हिस्से में पर्यटकों का आना-जाना आसान हाे सकेगा। इसके साथ ही नर्मदा परिक्रमा करने वालों को भी सहजता होगी। इस केबल स्टे ब्रिज से लम्हेटा से आसानी से नर्मदा के उस पार जा सकते हैं। पर्यटक आसानी से सड़क मार्ग से नर्मदा के दोनों ओर की सुंदरता को देख सकते हैं। इस ब्रिज के बन जाने से भेड़ाघाट जाने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, जिसका फायदा गांव की बड़ी आबादी को मिलेगा।
1200 मीटर ब्रिज दो पिलरों पर टिका
यह ब्रिज नर्मदा में लम्हेटा से लम्हेटी तक 1200 मीटर बन रहा।
इसमें दो प्रमुख पिलर हैं जिसकी ऊंचाई 32-32 मीटर है, 104 फीट।
इन्हीं दोनों पिलरों पर अभी वर्क होना बाकी है, इसके साथ छोर पर।
दो प्रमुख पिलर जिनमें केबल को टांगा जाना है, उनका बनना बाकी है।
पहले इसकी लागत 89 करोड़ थी, जिसको बढ़ाकर 190 करोड़ किया गया।
अब दिसंबर 2025 तक बनाकर तैयार करने का दावा किया जा रहा है।
Created On :   23 Jun 2025 6:56 PM IST















