प्रभु येसु की क्रूस यात्रा का हुआ सजीव मंचन

बड़ी संख्या में शामिल हुए मसीह समाज के लोग

डिजिटल डेस्कजबलपुर। गुड फ्राइडे पर बालक येसु के तीर्थस्थल होली ट्रिनिटी चर्च द्वारा प्रभु येसु के दुखभोग एवं क्रूस की दुखमयी यात्रा का सजीव मंचन किया गया। क्रूस यात्रा में प्रभु येसु द्वारा पिता परमेश्वर से प्रार्थना से लेकर, गेतसमनी बाग में येसु की प्राणपीड़ा, प्रार्थना के दृश्य सहित यूदस द्वारा येसु का चुम्बन करके रोमन साम्राज्य के सैनिकों द्वारा पकड़वाया जाना, येसु भारी भरकम क्रूस को उठाकर चलने जैसे दृश्य शामिल थे।

विभिन्न मार्गों में भ्रमण के बाद यात्रा का समापन चर्च में हुआ। यात्रा में धर्माध्यक्ष जेराल्ड अलमेडा सहित बड़ी संख्या में विश्वासी शामिल हुए। पल्ली पुरोहित फादर सोमी जैकब ने कहा िक हमें प्रभु येसु के गुणों को अपनाना है। हमें अपने बैरियों को भी क्षमा करना है।

यहाँ भी आयोजन

मध्य प्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच द्वारा भी गुड फ्राइडे पर आयोजन िकया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, जेम्स एंथोनी, क्लेमेंट पायस, फ्रांसिस एंथोनी, एनोस विक्टर, अल्बर्ट एंथोनी, फिलिप एंथोनी आदि शमिल हुए। गुडफ्राइडे के दिन फुल गोस्पेल चर्च में येशु मसीह के क्रूस पर बलिदान के बिषय पर सत्संग किया गया। इसमें लखनऊ से आये पास्टर सैम नाथन द्वारा प्रवचन दिया गया। फुल गोस्पेल चर्च के इंचार्ज पास्टर द्वारा आशीर्वाचन से कार्यक्रम का समापन हुआ। संडे को ईस्टर की आराधना सुबह 9 बजे जेके सेलिब्रेशन सदर में होगी।

Created On :   29 March 2024 4:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story