महाशिवरात्रि: दूल्हा बने महादेव, निकली बारात, झूम उठे भक्त

भगवान शिव की भक्ति में डूबी पूरी संस्कारधानी, जगह-जगह हुए विविध कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क जबलपुर। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की भक्ति में पूरी संस्कारधानी डूबी नजर आई। दिनभर घरों, मंदिरों में रुद्राभिषेक व धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। गलियाँ महादेव के जयकारे से गूँजती रहीं। जगह-जगह शिवलिंग व भगवान शिव की प्रतिमाएँ स्थापित कर भंडारों का आयोजन िकया गया। मंदिरों में माता पार्वती एवं भगवान शिव के विवाह का आयोजन िकया गया। इस दौरान जगह-जगह बारात निकाली गई। भगवान शिव दूल्हा बनकर जब निकले तो उनके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात तक विवाह एवं रुद्राभिषेक के आयोजन चलते रहे।

हर-हर महादेव के जयकारे गूँजे -

भरतीपुर स्थित प्राचीन मंदिर से शिव विवाह के उपलक्ष्य में बारात निकाली गई। बड़ी ओमती, विक्टोरिया रोड, तुलाराम चौक, मालवीय चौक, लार्डगंज, कमानिया, घोड़ा नक्कास, हनुमानताल, बड़ी खेरमाई, घमापुर चौक होते हुए बारात वापस मंदिर पहुँची, जहाँ विधि विधान से माता पार्वती एवं भगवान शिव के विवाह की रस्में पूरी हुईं। बारात में शामिल भगवान शिव, माँ नर्मदा, विवाह मंडप सहित अन्य झाँकियाँ विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं। भक्तिगीतों पर नाचते भक्त महादेव के जयकारे करते हुए िनकले। बारात का स्वागत जगह-जगह िकया गया। बारात में पूर्व िवधायक अंचल सोनकर, रमेश चौधरी, बाबू शंकर सोनकर, सुशील सोनकर, लालमन सोनकर, मोहन सोनकर, रिंकू सोनकर, वीरेन्द्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भानतलैया स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में बारात का स्वागत िकया गया। इस दौरान भोले कैलाश सोनकर, दीपमाला सिलावट, पूनम चंद सोनकर, रमेश बेन, सागर चौधरी, डॉ. निपुण सिलावट आदि मौजूद रहे।

भगवान शिव की झंडा यात्रा निकली -

360 क्षत्रिय खटीक समाज के तत्वावधान में सिद्धिदात्री मंदिर से विशाल झंडा यात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों में भ्रमण के बाद यात्रा का समापन सिद्धबाबा में भगवान शिव के मंदिर में हुआ, जहाँ भगवान शिव को निशान अर्पित िकया गया। पूजन-अर्चन के बाद फलाहारी भंडारे का आयोजन िकया गया। चल समारोह के अध्यक्ष जीत जांगड़े ने बताया िक 89 वर्षों से यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में विधायक लखन घनघोरिया, रमेश पीपरा, राजकुमार भोजक, धर्मेन्द्र भोजक, नीलेश माहर, शेखर रत्नाकर, विपिन किरार, मुन्ना, रत्नेश, जितिन, शेरू सहित अन्य शामिल हुए।

मंदिर में प्रतिष्ठित हुए महादेव

वन रियलटी डेवलपर्स कंपनी द्वारा निर्वाना होम्स बरेला में नव निर्मित मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर में महादेव की स्थापना हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में भगवान शिव की प्रतिमा भी स्थापित की गई। पूरा मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूँज उठा। महाआरती एवं पूजन के पश्चात मंदिर में भंडारे का आयोजन िकया गया। इस दौरान अमित राय, आनंद आर श्यामदसानी, अमित पाठक, रमेश माधव श्यामदसानी, नितिन ढिमोले सहित बड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

शिव जी की भव्य बारात निकली

महाशिवरात्रि एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्व. दादा रोहाणी सेवा समिति एवं विधायक अशोक रोहाणी

के संयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर रांझी में एक कुण्डीय महायज्ञ एवं असंख्य रुद्री निर्माण का आयोजन िकया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति एवं विद्वानों का सम्मान किया गया। समापन दिवस पर स्कूल प्रांगण से शिव जी की भव्य बारात निकाली गई। इसमें ननि अध्यक्ष रिकुंज विज, दामोदर सोनी, निशांत झारिया, संतोषी ठाकुर, सावित्री शाह, पुष्पराज सिंह सेंगर, दशरथ पटेल, कैलाश रजक, हेमराज सराठे सहित अन्य शामिल हुए।

कुशावर्तेश्वर मंदिर में अभिषेकजिलहरीघाट स्थित कुशावर्तेश्वर मंदिर में सुबह से रात्रि तक अभिषेक का क्रम चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में फलाहार वितरित िकया गया। इस अवसर पर संतोष गोडबोले, स्वाति गोडबोले, जया पागे, हेमंत पोहरकर, अभीनीत कालवे, डॉ. शिरीष नाईक, डॉ. अतुल सुले, प्रवीण विप्रोदास आदि मौजूद रहे।

पशुपति नाथ मंदिर में आयोजन

श्री पशुपति नाथ मंदिर, रांझी में नेपाली गोरखा परिवार द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 11 बजे अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद रुद्र अभिषेक के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अशोक रोहाणी एवं विशिष्ट अतिथि ननि अध्यक्ष रिकुंज विज, शिव यादव रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विजयनगर में भंडारे का आयोजन

विजयनगर में जायसवाल समाज के अध्यक्ष केशव जायसवाल के संयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन िकया गया। यह भंडारा पिछले 12 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में चिंता जायसवाल, सुजीत जायसवाल, नेहा जायसवाल, सुमित जायसवाल, शालिनी, प्रशांत, आरना आदि का सहयोग रहा।

12 ज्योतिर्लिंग की झांकी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बिलहरी स्थित उपसेवा केंद्र राजयोग भवन के तत्वावधान में 12 ज्योतिर्लिंग की अद््भुत आध्यात्मिक 3 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 45 फीट ऊँचा शिवलिंग एवं 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

शिव संदेश शांति यात्रा निकली

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शिव स्मृति भवन नेपियर टाउन द्वारा विशाल शिव सन्देश शांति यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शिव ध्वजारोहण के साथ किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अभिलाष पाण्डेय, डॉ. श्यामजी रावत, कमलेश अग्रवाल, आलोक, अभय जैन, पवन पांडेय अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ब्रह्माकुमारी भावना दीदी ने आध्यात्मिक संदेश दिया।

चार प्रहर का अभिषेक

श्री गिरिजाशंकर मंदिर रामलीला समिति घमापुर द्वारा रामलीला रंगमंच पर अखण्ड मानस पाठ के समापन के बाद श्रीगिरिजाशंकर मंदिर में चारों प्रहर का अभिषेक पं. बलराम परोहा द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान डॉ. शिवमणी मिश्रा, पं. कमलेश तिवारी, बलराज सोनकर, श्याम चन्द्र तिवारी, डॉ. एसी सोनकर आदि उपस्थित रहे। वहीं आयुषी धरा कॉलोनी सागड़ा में सिद्ध दुर्गा शक्ति मन्दिर में पं. राधेश्याम मिश्रा के सान्निध्य में भगवान शिव का पूजन एवं अभिषेक िकया गया। इस अवसर पर सालिनी मिश्रा, ऊषा खरे, सविता पाठक, अवधेश कुमार खरे, राजा मिश्रा, जीपी दुबे, संध्या पटेल आदि उपस्थित रहे।

निकाली संकीर्तन यात्रा

मानस मण्डल नेमा समाज एवं श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मण्डल की अगुवाई में कचनार सिटी शिव मंदिर से संकीर्तन यात्रा निकाली गई। भक्तों ने भोलेनाथ पार्वती के विवाह भजनों का गुणगान किया। इसमें पं. मनमोहन दुबे, डॉ. राजेन्द्र कुमार, देवेंद्र नेमा, प्रवीण नेमा, अरुण तिवारी, सत्यप्रकाश नामदेव, डॉ. संदीप नेमा सहित अन्य उपस्थित रहे।

आतिशबाजी कर बाँटा मिष्ठान्न

रामपुर छापर में बमबम कॉमर्स संघ द्वारा शिव बारात निकाली गई। रजनीश यादव के संयोजन में निकली बारात में जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान लोगों को मिष्ठान्न वितरण िकया गया। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारे करते हुए निकले। यात्रा में रघुनाथ यादव, लेखराज सिंह मुन्ना भैया, भरत यादव, रजनीश यादव, सुरेश पांडे, शिव पाठक, दिनेश यादव, जगदीश यादव, अजय बाबरिया आदि उपस्थित रहे।

बारात में नाचे भक्त

महाराष्ट्र ब्रह्मवृन्द समाज के तत्वावधान में शिव बारात निकाली गई। पालकी में सवार शिव और भक्त मंडली नाचते गाते हुए निकली। भगवान का मराठी पद्धति से पूजन किया गया। बारात में स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज, डॉ. जितेंद्र जामदार, सुधा पंडित, श्रेयस पंडित, डॉ. जन्मेजय जामदार, पार्षद प्रतिभा भापकर, पं. अरुण वैद्य, मुरलीधर पालंदे, मनोज तेलंग आदि उपस्थित रहे। इसी तरह माल गोदाम चौक रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे की सीताराम धुन का आयोजन िकया गया। पूजन में मदन चौराहा, जानकी प्रसाद पसेरिया, गणेश स्वरूप विरहा, सोहन लाल, बसंत मोहिते सतेंद्र, दीपक आदि का सहयोग रहा।

Created On :   8 March 2024 6:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story