जबलपुर: पारा 40 डिग्री पर, बादल आएँगे लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी

पारा 40 डिग्री पर, बादल आएँगे लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी
  • बीते शुरुआती ग्रीष्म सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जिसमें पारा 40 डिग्री पर पहुँच गया।
  • मौसम में हल्का बदलाव होगा, लेकिन गर्मी से किसी तरह की राहत अब नहीं मिलेगी।
  • जबलपुर में इसके प्रभाव से हल्के बादल शुक्रवार से दिखाई देंगे।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मार्च के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा। बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। गुरुवार को अब तक बीते शुरुआती ग्रीष्म सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जिसमें पारा 40 डिग्री पर पहुँच गया।

यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। विशेष बात यह है कि अब दिन की तरह रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं है। रात का तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।

दोनों तापमान सामान्य से अधिक हैं इसका आशय यही है कि मौसम में तेजी से गर्मी बढ़ रही है। एक्सपर्ट के अनुसार 29 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे मौसम में हल्का बदलाव होगा, लेकिन गर्मी से किसी तरह की राहत अब नहीं मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी कहते हैं कि जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सामने आ रहा है उससे मण्डला, डिण्डौरी जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। जबलपुर में इसके प्रभाव से हल्के बादल शुक्रवार से दिखाई देंगे।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा का रुख जब पूरी तरह से पश्चिमी होगा तो गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। अभी आसपास दक्षिण पश्चिमी हवाएँ सक्रिय हैं। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Created On :   29 March 2024 1:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story