पार्टी पदाधिकारियों को नसीहत दे गए नड्डा

पार्टी पदाधिकारियों को नसीहत दे गए नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों से की चर्चा

डिजिटल डेस्क जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी को नसीहत दी कि मिलकर पार्टी हित में काम करें। जानकारी के अनुसार उन्होंने सख्त लहजे में हिदायत दी कि कोई भी पार्टी की गाइडलाइन से बाहर जाकर काम न करे। जीत का िरकॉर्ड बनाने के लिए यह सुनहरा अवसर है इसके लिए सभी जुट जाएँ। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व अन्य डुमना विमानतल से उज्जैन के लिए रवाना हुए। इससे पहले श्री नड्डा से मिलने उनकी ससुराल पचपेढ़ी सिविल लाइन स्थित निवास पर पार्टी पदाधिकारी पहुँचे। इस दौरान पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी, मल्लिका नड्डा मौजूद रहीं। सीएम के साथ ही लोक निर्माण मंत्री राकेश िसंह, राज्य सभा सांसद कविता पाटीदार, हितानंद शर्मा, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

राहुल गांधी को उनकी पार्टी ही गंभीरता से नहीं लेती-

सीएम मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि देश में तीसरी बार फिर 400 सीटें पार कर सत्ता में भाजपा आ रही है। वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए बेताब हो रही है लेकिन उसकी यही बेताबी भाजपा को घेरने का मौका दे रही है। राहुल गांधी के भाजपा सरकार बनने पर देश में आग लगने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों को कांग्रेस के लोग ही गंभीरता से नहीं लेते, इसलिए उनकी बात पर कोई भरोसा नहीं करता। कांग्रेस पार्टी को आत्म अवलोकन की जरूरत है।

Created On :   3 April 2024 5:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story