जबलपुर न्यूज: रिवीजन से हो रहे परफेक्ट, सिंगल रास में थिरकाए कदम

दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप: आज ताल से ताल मिलाकर सीखेंगे जोड़ी रास

डिजिटल डेस्क जबलपुर।

जहां एक ओर प्रतिभागी अब तक सिखाए गए गरबा स्टेप्स का रिवीजन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर सिंगल रास और जोड़ी रास के हर स्टेप को भी बारीकी से सीख रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी गरबा वर्कशॉप में देखने मिल रहा है। ढोल की थाप के साथ गुजराती गीतों पर प्रशिक्षणार्थी अपने कदमों को थिरका रहे हैं। बेसिक स्टेप्स के साथ जेनजी, धुरंधर स्टाइल गरबा की रिहर्सल जारी है। वहीं आज से जोड़ी रास की भी शुरुआत होगी।

एक नजर में...डे-7 स्पेशल-

- सिंगल रास की शुरुआत हुई, जिसमें तीन स्टेप्स सीखे

- अब तक सिखाए गए 7 स्टेप्स की रिहर्सल की

- जोड़ी रास का डेमो दिया गया

आज क्या होगा-

- पिंक ड्रेसकोड में नजर आएंगे प्रशिक्षणार्थी

- सिंगल रास के सभी स्टेप्स कम्प्लीट करेंगे

- जोड़ी रास की शुरुआत होगी

- अब तक सीखे स्टेप्स की प्रैक्टिस करेंगे

आरती और घूमर में हो रहे परफेक्ट

गरबे की शुरुआत आरती से होती है। ऐसे में प्रशिक्षणार्थी आरती और घूमर की प्रैक्टिस भी रोजाना कर रहे हैं। दोनों हाथों में दीये लेकर कैसे ग्राउंड में एंट्री लेनी है, कैसे सर्किल बनाना है, यह भी जान रहे हैं। वहीं एनर्जी के साथ घूमर करने की प्रैक्टिस भी जारी है। रंगमिलन ग्रुप के प्रशिक्षक शैलेष शिकारी और जतिन जैसर ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों में गरबा को लेकर बहुत उत्साह है। वे रिहर्सल के दौरान हर एक स्टेप को बारीकी से समझते हैं फिर प्रैक्टिस करते हैं। यदि स्टेप्स को लेकर कोई कन्फ्यूजन होती है तो टीम मेंबर्स पार्टिसिपेंट्स को अलग से भी समझाते हैं।

पारंपरिक परिधानों में आ रहे नजर

गरबा प्रैक्टिस के लिए पहुंच रहे प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। युवतियां सूट, टॉप विद घेरदार स्कर्ट और साड़ी में पहुंच रही हैं, तो वहीं बॉयज कुर्ता-पजामा में रिहर्सल करते दिख रहे हैं। प्रतिभागियों ने बताया कि फाइनल डेज़ में तो गरबे का ट्रेडिशनल आउटफिट खास होता ही है। वहीं प्रैक्टिस टाइम में भी पारंपरिक परिधान पहनना पसंद करते हैं।


Created On :   2 Oct 2026 8:35 PM IST

Tags

Next Story