जबलपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 27 सितंबर को प्रस्तावित जबलपुर आगमन की तैयारियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 27 सितंबर को प्रस्तावित जबलपुर आगमन की तैयारियां
आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

महामहिमराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 27 सितंबर को प्रस्तावित जबलपुर आगमन की तैयारियाें को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल से लेकर डुमना तक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीजीपी उमेश जोगा, डीआईजी आरआर सिंह परिहार, एसपी टीके विद्यार्थी व छठवीं बटालियन के कमांडेंट साकेत पांडे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को देखते हुए डुमना एयरपोर्ट पर आगमन व हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का शिलान्यास कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों की सुरक्षा की कमान प्रदेश के 5 आईपीएस अधिकारियों को साैंपी गई है, वहीं कार्यक्रम के दौरान 1 हजार से अधिक का बल तैनात किया जाएगा। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई, इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गये हैं इसका जायजा लिया गया।

Created On :   26 Sep 2023 9:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story