जबलपुर: भर्ती मरीज को कैशलेस करने से स्टार हेल्थ ने किया इनकार

भर्ती मरीज को कैशलेस करने से स्टार हेल्थ ने किया इनकार
बीमित का आरोप : क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारी कर रहे आम लोगों के साथ गोलमाल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

बीमा कंपनी आम लोगों के साथ गोलमाल करने में पीछे नहीं है। अस्पताल में भर्ती मरीज को भी उपचार के दौरान सहायता देने के बजाय दुत्कार रहे हैं। ऐसी ही शिकायत पीड़ित जिम्मेदार विभागों में कर रहे हैं, पर उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। झारखंड निवासी ऋषभ कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराते आ रहे हैं। पॉलिसी क्रमांक पी/700016/01/2023/022532 का प्रीमियम भी जमा करते आ रहे हैं। उसे सितम्बर 2023 में बुखार आने लगा। ब्लड टेस्ट कराने पर खुलासा हुआ कि डेंगू की शिकायत है और गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इलाज के दौरान बीमा कंपनी को मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने कैशलेस से इनकार कर दिया। क्लेम डिपार्टमेंट ने कहा कि अस्पताल में इलाज की जरूरत नहीं है, आपको घर पर रहकर उपचार कराना चाहिए। पीड़ित ने अपनी प्लेटलेट्स कम होने की रिपोर्ट दिखाई तो बीमा कंपनी उसे मानने के लिए तैयार नहीं है और बीमित को अपने खर्च पर इलाज कराने मजबूर कर दिया। बीमित का आरोप है कि स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी हमारे साथ धोखा कर रही है और आम लोग भी शिकार हो रहे हैं।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएँ

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   16 Sep 2023 9:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story