- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- शिक्षक अशोक सेन गुप्ता को मिलेगा...
जबलपुर: शिक्षक अशोक सेन गुप्ता को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
By - Bhaskar Hindi |5 Sept 2024 6:57 AM
- यह सम्मान नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा दिया जाएगा
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शिक्षक दिवस पर बिलहरी निवासी अशोक सेनगुप्ता को आज राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा।
यह सम्मान नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा दिया जाएगा। वे बताते हैं कि केन्द्रीय विद्यालय जीसीएफ 1 में शिक्षक के पद से अपने कैरियर की शुरुआत की।
वर्तमान में आप बेंगलुरु के केवि में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को सेलिब्रेट करना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के जरिए न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर किया है, बल्कि अपने विद्यार्थियों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।
Created On : 5 Sept 2024 6:45 AM
Next Story