Jabalpur news: बरेला में सड़क किनारे लगी चाय दुकान पर रूका सीएम का काफिला

बरेला में सड़क किनारे लगी चाय दुकान पर रूका सीएम का काफिला
सीएम ने बरेला के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दे रहे युवा मयंक साहू का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का काफिला रविवार की शाम को अचानक से बरेला के पास सड़क किनारे लगी एक चाय की दुकान पर रूक गया। काफिले में शामिल अधिकारियों के साथ ही सबको लगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ लेकिन सीएम ने यहां चाय पीने की इच्छा जाहिर की। सीएम मंडला में तेंदुपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से डुमना विमानतल आ रहे थे। शाम होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया जिसके बाद वे सड़क मार्ग से रवाना हुए थे। सीएम बरेला में शारदा माता मंदिर के सामने सड़क किनारे लगी चाय की दुकान में रूके और यहाँ बैठकर चाय पी और दुकान संचालक से बात करने के बाद चाय के पैसे भी दिये। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणजन भी पहुंच गये थे। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक भी मौके पर मौजूद थे। सीएम बरेला में ही एक ढाबे पर भी रूके यहाँ भाजपा के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजकुमार पटेल एवं विधायक नीरज सिंह की उपस्थिति में कार्यकर्तओं ने उनका स्वागत किया। सास-बहु द्वारा संचालित इस ढाबे पर भी चाय पी। उन्होंने ढाबा संचालक श्रीमती आरती दुबे और उनकी बहु सुरभि दुबे से परिवार के सदस्यों के हालचाल जाने। सीएम ने यहां बरेला के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दे रहे युवा मयंक साहू का शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। सीएम का डुमना विमानतल पहुंचने पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, डॉ अभिलाष पांडे एवं संतोष वरकडे, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन आदि ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री रात लगभग सवा 8 बजे विमान से भोपाल रवाना हुए।

Created On :   5 Oct 2026 2:06 PM IST

Tags

Next Story