Jabalpur News: सड़कें खस्ताहाल, नालियों से बहता गंदा पानी, स्ट्रीट लाइटें भी बंद

सड़कें खस्ताहाल, नालियों से बहता गंदा पानी, स्ट्रीट लाइटें भी बंद
संजीवनी नगर की साईं सुबह काॅलोनी के साथ अन्य काॅलोनियों में बदहाली, आए दिन हो रहे हादसे

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। गढ़ा के संजीवनी नगर में स्थित साईं सुबह काॅलोनी के रहवासी पिछले मूलभूत सुविधाओं के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। काॅलोनीवासियों का कहना है कि हर साल काॅलोनी के सभी लोग नियमित रूप से सम्पत्ति कर और जल कर चुकाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी नगर निगम की तरफ से मौलिक सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। लोगों का आरोप है कि सड़कें पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं, नालियों में बजबजाती गंदगी के कारण गंदा पानी सड़क में बहता रहता है और रात में ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में भारी असुविधा होती है।

सूनी सड़कों में शराबियों का जमावड़ा

संजीवनी नगर से लगी कछपुरा रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले आवारा तत्वों से परेशान हैं, क्योंकि शाम को अंधेरा होने के बाद यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है । नशे में धुत्त होने के बाद ये ही लोग आपस में लड़ते हैं, जिससे यहां के रहवासी दहशत में रहते हैं।

आसपास की काॅलाेनियों में भी बदहाली

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि साईं सुबह काॅलोनी के साथ संजीवनी नगर में कई काॅलोनियां हैं। लेकिन लगभग सभी की रोडें जर्जर हो चुकी हैं और गंदगी के साथ स्ट्रीट लाइटों के बंद रहने से सभी काॅलोनी के लोग परेशान हैं। कई खुले प्लॉटों को तो निगम की ही टीम ने डम्पिंग ग्राउंड बना दिया है, जिसके कारण यहां पूरे समय गंदगी और दुर्गंध फैली रहती है।

Created On :   3 Oct 2026 6:15 PM IST

Tags

Next Story