- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- छात्रा को डस्टर मारने वाले शिक्षक...
Jabalpur News: छात्रा को डस्टर मारने वाले शिक्षक ने लिखा माफीनामा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। गढ़ा के गंगानगर स्थित रानी दुर्गावती स्कूल में विगतदिवस एक छात्रा को शिक्षक ने डस्टर फेंककर मारा था। छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई थी। अस्पताल में उसका उपचार भी कराया गया। मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई क्योंकि शिक्षक और बच्ची के परिजनों के बीच राजीनामा हो गया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी शिक्षक को नोटिस जारी किया था। विभाग का कहना है कि पुलिस का क्या मानना है इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, हम अपनी जांच कराएंगें और यदि शिक्षक दोषी पाए गए तो कार्रवाई तय है। हालाकि पुलिस के रवैये को एक नई बहस छिड़ गई है।
पीएम श्री रानी दुर्गावती उच्चतर माध्यमिक शाला गंगानगर में कक्षा 7 की एक छात्राअन्य छात्राओं के साथ क्लास में बैठी थी । क्लास शिक्षक आशीष जैन ले रहे थे। श्री जैन ने देखा कि छात्रा किसी से बात कर रही है। इससे शिक्षक आक्रोशित हो उठे और अचानक ही उसे डस्टर फेंककर मार दिया। डस्टर की चोट से छात्रा लहुलूहान हो गई।
अन्य छात्राओं ने उसे संभाला। इसके बाद छात्रा ने घर जाने की बात की तो शिक्षक ने उसे बाहर नहीं निकलने दिया। बच्ची का सिर चकराने लगा और उसकी बिगड़ने लगी तो न्य शिक्षकों ने जानकारी छात्रा के परिजनों तक पहुंचाई और छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। उसकी जांचें हुईं और और प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर जाने दिया गया।
परिजनों ने थाने में दी सूचना
बताया जाता है कि घटना के सम्बंध में परिजनों द्वारा संजीवनी नगर थाने में जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक आशीष जैन को भी बुलाया और वहां दोनों ही पक्षों में राजीनामा हो गया। शिक्षक आशीष जैन की एक फोटो वायरल है जिसमें वह राजीनामे का एक पत्र लिए हुए दिखाई दे रहे हैं जिसमें लिखा है कि दुर्घटनावश डस्टर से छात्रा को चोट पहुंची है। भविष्य में ऐसी काेई घटना नहीं होगी और मेरे द्वारा मेरे द्वारा छात्रा या उसके परिजनों को किसी प्रकार चोट नहीं पहुंचाई जाएगी।
3 दिनों में मांगा गया स्पष्टीकरण
इस सम्बंध में शिक्षक आशीष जैन माध्यमिक शिक्षक रानी दुर्गावती शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ा को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है, जिसमें उल्लेख है कि आपके विद्यालय कि अध्यनरत छात्रा बात कर रही थी तो आपके द्वारा छात्रा को डस्टर फेंककर मारा गया जिससे छात्रा के सिर पर चोट आई, एवं खून निकल आया विद्यालय के शिक्षकों द्वारा तत्काल छात्रा को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया गया। आपका उक्त कृत्य आपके पदीय दायित्वों के विपरीत है, अतः आप अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के अंदर प्राचार्य के माध्यम से प्रस्तुत करें।
जबाव आने पर होगी कार्रवाई
इसमें कोई संदेह नहीं कि छात्रा को चोट पहुंची है और उसका उपचार भी हुआ है। ऐसे में शिक्षक से जबाव मांगा गया है और अन्य पक्षों से भी बात की जा रही है। जैसे ही पूरी जानकारी सामने आएगी उचित कार्रवाई की जाएगी। छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करना सरासर गलत है।
घनश्याम सोनी, सहायक संचालक लोक शिक्षण
Created On :   2 Oct 2026 9:23 PM IST












