जबलपुर न्यूज: गुजराती साॅन्ग खम्मा रे खम्मा... पर झूमे प्रतिभागी

दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप : आज हाेगा ग्रीन आउटफिट, आरती, घूमर और कपल रास की हाेगी रिहर्सल

डिजिटल डेस्क जबलपुर।खम्मा रे खम्मा...गुजराती साॅन्ग पर जहां प्रतिभागियों ने फाेक डांस किया, तो वहीं कपल रास की प्रैक्टिस भी स्टार्ट हुई। कुछ ऐसा ही नजारा रहा सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी गरबा वर्कशॉप का। जहां हर दिन पार्टिसिपेंट्स रिहर्सल करते दिख रहे हैं। शनिवार काे सिंगल रास कम्प्लीट हुअा। वहीं घूमर और आरती में माता रानी की आराधना हाे रही है। गरबा में 1 से 7 तक के स्टेप्स भी प्रतिभागी करते आ रहे हैं। आर-1

ट्रेंडिंग स्टेप्स भी हाेंगे शामिल

गरबे में हर दिन उत्साहपूर्वक सभी प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। इस बार कुछ नए स्टेप्स के साथ ट्रेंडिंग स्टेप्स काे भी एड किया जाएगा। एेसा ही कुछ कहना है रंगमिलन ग्रुप के प्रशिक्षक शैलेष शिकारी और जतिन जैसर का। उन्हाेंने बताया कि प्रतिभागी आज ग्रीन आउटफिट में आएंगे। काका बाबा और मटकी डांस की प्रैक्टिस भी कराई जाएगी।

ढाेल की थाप और फाेक साॅन्ग

प्रतिभागियों का कहना है कि ढाेल की थाप पर कदम थिरका रहे हैं। स्टेप्स काे धुनाें के साथ परफेक्ट मिलाने की रिहर्सल जारी है। वहीं फाेक साॅन्ग पर भी अब स्टेप्स सीखने लगे हैं। कुछ गलतियां हाेती हैं ताे एक्सपर्ट द्वारा सही कराया जाता है। भास्कर गरबा में हम सभी झूमने तैयार हैं।

आज क्या हाेगा

- प्रतिभागी ग्रीन ड्रेस काेड में आएंगे।

- हर दिन हाे रही है गरबा प्रैक्टिस।

- सिंगल रास कम्प्लीट हुआ, अब कपल रास की रिहर्सल होगी।

- फोक डांस में झूमेंगे और जारी है अारती, घूमर।

कुछ खास-खास

- प्रतिभागी पारंपरिक परिधान पहनकर कर रहे हैं गरबा।

- फाइनल गरबा में कैसा आउटफिट हाेगा, इसकी भी चर्चा करते दिख रहे।

- प्रतिभागियों ने बताया कि घर पर भी गरबा के स्टेप्स की प्रैक्टिस होती है, ताकि फाइनल तक परफेक्ट हाे जाएं।


Created On :   3 Oct 2026 9:16 PM IST

Tags

Next Story