- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- एक्को जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने...
Jabalpur News: एक्को जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं किया इलाज राशि का भुगतान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में इलाज के दौरान बीमा कंपनी कैशलेस का दावा करती है पर जब बीमित को जरूरत होती है तो जिम्मेदार हाथ खड़े कर लेते हैं। ऐसी ही शिकायत बीमा लोकपाल में मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी बंशीलाल शर्मा ने की है। उनका इंश्योरेंस एको जनरल से है और पॉलिसी क्रमांक जेडओएमआरओ 2208288362.02 का प्रीमियम जमा होता आ रहा है। वे पिछले दिनों सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे।
इलाज के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने अनेक क्वेरी निकालीं और उसके बाद कैशलेस रिजेक्ट कर दिया। बीमित ने सारे तथ्य दिए पर कंपनी के क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मदद करने से इनकार कर दिया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो वहां से जल्द भुगतान का वादा किया गया पर उन्हें आज तक इलाज का पूरा भुगतान कंपनी के द्वारा नहीं दिया गया। बीमित का आरोप है कि बार-बार वे दस्तावेज मांगे जा रहे जो पहले से कंपनी में जमा हैं। वह अपने क्लेम के लिए लगातार भटक रहा है। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर कंपनी का अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   3 Oct 2026 6:13 PM IST












