जबलपुर न्यूज: डांडिया की खनक, ढोल की थाप बढ़ा रही उत्साह

दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप : काका बाबा ... पर झूमे, पारम्परिक स्टेप्स के साथ नए मूव्स का फ्यूजन

डिजिटल डेस्क जबलपुर।

डांडियाें की खनक और ढाेल की थाप से सारा परिसर गूंज रहा है। हाथाें में डांडिया लेकर प्रतिभागी कपल रास करते दिख रहे हैं। पार्टिसिपेंट्स हर एक स्टेप काे बारीकी से सीखते दिख रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा रहा सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी गरबा वर्कशॉप का। प्रतिभागियाें काे वायरल वीडियो रील्स के स्टेप्स भी सिखाए जा रहे हैं, जिसमें उनका उत्साह देखते ही बन रहा है। आर-1

काका बाबा और गगरी डांस भी...

सबसे पहले गरबा, सिंगल रास के स्टेप्स रिवाइज कराए गए। इसके बाद सिखाया गया कपल रास। फाेक डांस भी प्रतिभागियों को कराया जा रहा है, उन्होंने काका बाबा ... पर नृत्य भी किया। गगरी डांस की प्रैक्टिस भी कराई गई। एेसी ही कुछ जानकारी रंगमिलन ग्रुप के प्रशिक्षक शैलेष शिकारी और जतिन जैसर ने दी। उन्हाेंने बताया कि प्रतिभागी आज पर्पल अौर ऑरेंज आउटफिट में आएंगे।

ओल्ड स्टेप्स भी हाे रहे रिवाइज

गरबा में 1 से 7 स्टेप्स के साथ ही साथ मटकी डांस स्टेप्स भी रिवाइज कराए जा रहे हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि फोक डांस और अारती, घूमर भी जारी है। आज से गरबा के कुछ नए स्टेप्स भी सिखाए जाएंगे। पी-3


Created On :   4 Oct 2026 9:14 PM IST

Tags

Next Story