सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बीआर अम्बेडकर को किया नमन

भारत रत्न डॉ. बीआर अम्बेडकर की जयंती पर संस्कारधानी में हुए विविध आयोजन

डिजिटल डेस्क जबलपुर। सामाजिक न्याय के प्रतीक और भारत रत्न डॉ. बीआर अम्बेडकर की जयंती रविवार को मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके कृतित्व को याद किया। अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय झारिया तथा जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में डॉ. अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम आयोजित िकया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, दिनेश यादव ने तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुक्तेश्वर राव, जय केवट, सुरेंद्र लखेरा, डॉ. सत्येन्द्र ब्यौहार, राजकुमार वर्षे आदि उपस्थित रहे।

- समरसता सेवा संगठन द्वारा तिलवारा में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन, शरद ताम्रकार, केपी सूर्यवंशी ने संबोधित किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान शंकर लाल अहिरवार, केशरी प्रसाद, माधव चौधरी, सोनू ठेकेदार, राम कृपाल, सुनील सहित अन्य का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उज्जवल पचौरी, विनीत तिवारी, नीलम चौधरी, संतोष झारिया, विक्रम पवार आदि उपस्थित थे। वहीं कमला नेहरू नगर, गढ़ा रोड व्यापारी संघ द्वारा कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान धनंजय बाजपेई, संतोष पटेल, सुमित बावरिया, आनंद रजक, केशव चौधरी, रमेश कोहली आदि ने विचार रखे।

विहिप ने मनाई जयंती

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के तत्वावधान में अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम आयोजित िकया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री विनायक राव, संतोष चौबे, प्रदीप गुप्ता, पंकज श्रीवत्री, सुमित सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं आदिवासी सेवा कल्याण महासंघ के शंकर लाल गोंटिया, अशोक गोंटिया, हर्ष गोंटिया, िवनोद गोंटिया ने कंचनपुर स्थित महासंघ के कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की।

11 क्विंटल का भंडारा

रविदास समाज द्वारा तहसीली चौक पर 11 क्विंटल का भंडारा आयोजित िकया गया। राजेंद्र चौधरी, बालकिशन चौधरी, सूरज चौधरी, अशोक चौधरी, मनोज आदि उपस्थित थे। वहीं रविदास बंशीय समाज एवं गुरु रविदास विश्व महा पीठ द्वारा डॉ. अम्बेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान रोशन लाल चौधरी, भास्कर अहिरवार, दास प्रसाद अहिरवार, आरडी चौधरी आदि उपस्थत रहे।

सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

मप्र अनुसूचित जाति डुमार-डोरिस जागृति संघ द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि जनार्दन रहे। इस दौरान पुखराज नैनीवाल, रत्नेश सिंह, बृजेन्द्र कुमार, ओम समद, िदलीप, नेमीचंद, सतीश आदि मौजूद रहे।

केक काटकर की आतिशबाजी

गुरु रविदास धाम गौरीघाट के पदाधिकारियों द्वारा अम्बेडकर चौक में कार्यक्रम आयोजित िकया गया। केक काटकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान बाबा साहेब के कैलेण्डर का विमोचन भी िकया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष टीकाराम रवि, यमेश चौधरी, सेठ बालकिशन चौधरी, अरविंद चौधरी, लखनलाल चौधरी, कृष्णा चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इन संगठनों ने भी मनाई जयंती

बौद्ध समाज कल्याण संघ, शान्तम प्रज्ञा आश्रम, जाटव समाज महासंघ, अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ द्वारा भी डॉ. अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। माल्यार्पण कर उनके कृतित्व को याद किया गया।

Created On :   14 April 2024 5:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story