- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर हुए योग...
वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर हुए योग के सामूहिक कार्यक्रम
By - Safal Upadhyay |22 Jun 2023 9:54 AM GMT
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम में हुआ योगाभ्यास
डिजिटल डेस्क,शहडोल।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में योगाभ्यास के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर आयोजित योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवन में योग अनिवार्यता के संबंध में बताया और योगाभ्यास कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण व जबलपुर के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम दिखाया एवं सुनाया गया। सामूहिक योगाभ्यास में विधायक जयसिंह मरावी, एडीजी दिनेश चंद्र सागर, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कर्मचारी, खिलाड़ी, वरिष्ठ जन, पुलिसकर्मी, महिला एवं पुरुषों ने योग किया।
Created On :   22 Jun 2023 9:54 AM GMT
Next Story