नव वर्ष: खामगांव-शेगांव मार्ग पर दौड़ेगी श्रद्धालुओं के लिए पांच एसटी बसें

खामगांव-शेगांव मार्ग पर दौड़ेगी श्रद्धालुओं के लिए पांच एसटी बसें
  • श्रद्धालुओं के लिए पांच एसटी बसें
  • खामगांव-शेगांव मार्ग पर दर्शन के लिए सुविधाएं

डिजिटल डेस्क, खामगांव. नए साल के पहले दिन शेगांव मेंं श्री संत गजानन महाराज के दर्शन के लिए जानेवाले भक्तों की सेवा के लिए खामगांव डिपो द्वारा शेगांव-खामगांव के लिए दिनभर पांच एसटी बसें दौड़ेंगी। जिस कारण नए साल के पहले दिन शेगांव जानेवाले भक्तों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित होगी। विदर्भ की प्रतिपंढरी के तौर पर पहचाने जाने वाले शेगांव में श्री संत गजानन महाराज के दर्शन के लिए साल के पहले दिन बड़े पैमाने पर भक्तों की भीड़ होती है। जिले समेत राज्य के विविध जगहों से भक्त संत गजानन महाराज के दर्शन के लिए आते हैं, जिस कारण खामगांव एसटी डिपो ने खामगांव से शेगांव के लिए बसफेरी छोड़ने का नियोजन किया है। 1 जनवरी 2024 सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक बसें खामगांव–शेगांव मार्ग पर चलाई जा रही हैं। जिस कारण भक्तों को 10 से 15 मिनट में जाने वाली बसें मिलेंगी। उसी तरह शेगांव से खामगांव वापस लौटने वाले भक्तों के लिए भी यह बसें उपलब्ध रहेंगी। इसलिए इन बस फेरियों का लाभ लें, ऐसा आवाहन खामगांव बस डिपो प्रमुख संदीप पवार ने किया है।

Created On :   1 Jan 2024 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story