खामगांव: मामूली विवाद में युवक से मारपीट, चार युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज

मामूली विवाद में युवक से मारपीट, चार युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज
  • युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज
  • चार युवकों ने एक को जमकर पीटा

डिजिटल डेस्क, खामगांव. मामूली सी बात को लेकर विवाद पर उतरे चार युवकों ने एक युवक को बुरी तरह पीटा। युवकों ने लकड़ी से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। यहा मामला सुटाला बुु का है। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिकेत श्रीकृष्ण बुले उम्र 21 साल निवासी रामपुर तहसील नांदूरा ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके तहत वो अपने प्लाट पर ट्रैक्टर में मिट्टी भर रहा था। इस समय प्रशांत संजय कलसकार, छोटू शाम कलसकार समेत और दो लोग मिट्‌टी के ढेर पर बैठे थे। उन्हें वहां उठने को कहा तो विवाद शुरु हो गया। आरोपियों ने अनिकेत बुले से मारपीट कर उसे घायल किया। इस शिकायत से पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Created On :   26 Sep 2023 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story