- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- कुएं में कूदकर व्यक्ति ने की...
खामगांव: कुएं में कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, खामगांव। कुएं में कूदकर 45 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। यह मामला स्थानीय कांग्रेस भवन मैदान में रविवार को सामने आया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ नागरिकों को कांग्रेस भवन स्थित कुए में शव नजर आया, नागरिकों ने घटना की जानकारी शहर पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव कुएं से बाहर निकाला, इस समय विजय दिनकर सातपुते 45 निवासी शिवाजी नगर के शव की पहचान हुई। पुलिसों ने इस बाबत उक्त व्यक्ति के रिश्तेदारों को जानकारी देकर शवविच्छेन के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका, आगे की जांच थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे हैं।
Created On :   3 Oct 2023 5:50 PM IST
Next Story












