दर्दनाक हादसा: ट्रेन की टक्कर में दुपहिया ले जा रहे शख्स की मौत

ट्रेन की टक्कर में दुपहिया ले जा रहे शख्स की मौत
  • दुपहिया सवार व्यक्ति की मौत
  • ट्रेन की टक्कर में गई जान

डिजिटल डेस्क, खामगांव. ट्रेन की टक्कर में एक दुपहिया सवार की मौत हो गई। जलंब के पास रेल पटरी से गुजर रहा शख्स हादसे का शिकार हो गया। मामला सोमवार सुबह का है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समाधान महादेव नरवाडे उम्र 35 किराना दुकान पर काम करता था। हररोज की तरह जब किराना दुकान दुपहिया से जा रहा था। तभी जोरदार बारिश से रास्ता बंद नजर आया। जिस कारण युवक रेल पटरी के पास कच्चे रास्ते से पैदल चलने लगा। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मारी। ट्रेन मुंबई से नागपुर की जा रही थी। दुपहिया के पड़खच्चे उड़ गए और युवक को बुरी तरह चोट लग गई।

Created On :   26 Sep 2023 12:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story