कार्रवाई: गुटखा लेकर जा रहे दो युवकों को पकड़ा, मामला हुआ दर्ज

गुटखा लेकर जा रहे दो युवकों को पकड़ा, मामला हुआ दर्ज
  • दो युवकों को पकड़ा
  • गुटखा लेकर जा रहे थे

डिजिटल डेस्क, खामगांव। प्रतिबंधित गुटखे की ढुलाई करते दो युवकों को पकड़ा गया है। मामला तहसील के ग्राम फत्तेपुर घाट के हनुमान मंदिर इलाके का है, जहां कार में 74 हजार 550 रूपए का गुटखा मिला इसके अलावा दुपहिया पर से 7 हजार 150 रूपए का गुटखा जब्त किया गया। यह कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी के दस्ते ने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दस्ते ने कार क्रमांक एमएच 28 वी 4508 और दुपहिया क्रमांक एमएच 28 एल 7839 से माल जब्त किया। कार की तलाशी लेने पर गुटखा नजर आया था, साथ ही पान मसाला एवं सुगंधित तंबाकू जब्त किया गया।

इस मामले में एसडीपीओ दस्ते के पुना सुधाकर थोरात ने हिवरखेड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। चालक सादीकखान बिसमिल्ला खान (37) निवासी लाखनवाडा बु एवं दुपहिया चालक राष्ट्रपाल निरंजन वानखेडे (33) निवासी आंबेटाकली दोनो के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआइ आनंदा वाघमारे कर रहे हैं।

Created On :   13 Sept 2023 6:53 PM IST

Tags

Next Story