दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं और एक किशोरी को उड़ाया

अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं और एक किशोरी को उड़ाया
  • अनियंत्रित तेज रफ्तार कार से हादसा
  • कार ने दो महिलाओं और किशोरी को मारी टक्कर
  • मां, बेटी समेत वृद्धा की मौत

डिजिटल डेस्क, खामगांव। जलगांव जामोद के संजय गांधी सहकारी सूत मिल समीप तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां, बेटी समेत एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेत का काम निपटाकर महिलाएं घर की ओर लौट रही थीं, इस बीच बड़े मोड़ पर तीनों को अनियंत्रित कार क्रमांक एमएच 28 ए-जेड 3997 ने जोरदार टक्कर मारी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हुईं।

घटना की जानकारी मिलते ही एम्बुलेन्स से घायलों को अस्पताल ले जया जा रहा था, लेकिन बीच राह में ही घायलों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में नंदाबाई महादेव दांडगे की उम्र 50 साल, उसकी बेटी वैष्णवी महादेव दांडगे उम्र 17 और बेबाबाई लक्ष्मण घोपे नामक वृद्धा का नाम शामिल है। पुलिस वाहन चालक की तड़ताल में जुटी है। इस मामले की जांच जलगांव जामोद पुलिस स्टेशन की पीएसआई रंजना आवारे कर रहीं है।

Created On :   6 Nov 2023 2:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story