- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या
फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या
By - Tejinder Singh |2 Sep 2023 4:24 AM GMT
- फांसी लगाई
- महिला ने की आत्महत्या
डिजिटल डेस्क, खामगांव। फांसी लगाकर 65 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। मामला तहसील के ग्राम पारखेड में गुरूवार 31 अगस्त को सामने आया। जिसमें पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के ग्राम पारखेड निवासी नलुबाई हरिभाउ यादगिरे गुरूवार सुबह मवेशी के गोठे में लोहे के एंगल को साड़ी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या की। यह घटना उजागर होते ही हड़कंप मचा, उक्त महिला ने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता नहीं चल सका है। मामले में खामगांव ग्रामीण पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है, आगे की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   2 Sep 2023 4:24 AM GMT
Next Story